समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें स्वयं के लिए वक्त ही नही मिलता, ना समय पर खाना ना समय पर सोना, प्रदुषणयुक्त वातावरण और घर की जिम्मेदारियां, इन सब के बीच हमें स्वयं को भूल जाना पड़ता है, नतीजा समय से पहले कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं या तो फिर समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
हर कोई चाहता है कि वह स्वस्थ, निरोगी और लम्बी जिन्दगी जिये। आइए आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिसे अपना कर आप इन पर काफी हद तक कर सकते हैं, आईए जानते हैं..
(1) रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह मुंह साफ करने के बाद इस पानी को पी लें इससे पेट भी साफ रहेगा और आपकी त्वचा पर चमक भी आयेगी।
(2) पके हुए पपीते के टुकड़े को प्रतिदिन चेहरे पर रगड़ने से आपके चेहरे की झाइयां जड़ से खत्म हो जाएंगी और धूल कण, काला पन भी साफ हो जाएगा। पपीता खाने से लिवर मजबूत मजबूत होता है पाचनतंत्र दुरुस्त होने के साथ साथ किडनी को साफ करने और वजन कम करने में बहुत सहायक होता है।
(3) गाजर उम्र लंबी करने के साथ ही आपको आकर्षक भी बनाता है, गाजर में पाया जाने वाला कैरोटीनायड उम्र की रफ्तार को धीमा करता है। गाजर में पाया जाने वाला विटामिन। स्किन सेल्स को हेल्दी बनाता है और त्वचा को जवां एवं चमकदार भी बनाता है। इसे प्रतिदिन खा सकते हैं चाहें तो हलुआ बनाकर, सलाद के रुप में या फिर इसका जूस पीने से या किसी भी तरह, इससे बहुत फायदा होगा।
(4) विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों जैसे आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर आदि का सेवन प्रतिदिन करें यह भी बहुत ज्यादा लाभकारी होता है।
(5) एवोकाडो खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, साथ में येबहुत पौष्टिक भी होता है, एवोकाडो शरीर को अंदर से स्वस्थ और स्किन को जवान बनाता है, इसमें विटामिन । होता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।
(6) रोज एक चम्मच अलसी का सेवन करें यह शरीर को जवान रखने के लिए रामबाण साबित होगा। अगर आप ये नहीं खा सकते तो इसके कैप्सूल भी मिल जाएंगे। जिसके लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
(7) अंगूर में बहुत से एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पालीफेनोल्स भी होते हैं जो उम्र को धीमी और हेल्दी तरीके से आगे बढ़ाते हैं, इसके अलावा भी यह हड्डियों आंखों, दिमाग और लिवर को सेहतमंद रखता है। इसलिए अंगूर बहुत ही फायदमंद है।
(8) खड़ी मूँग, चना, या फिर सोयाबीन को रात में भिगो कर रख दें और सुबह इसे चबा चबाकर खाएं, या फिर इसे फ्राइ करके नाश्ते की तरह भी खा सकते हैं। कुछ ही दिनों में देंखें इसके परिणाम कैसे चमत्कारी होते हैं।
(9) ब्रोकली मांसपेशियों, आंखों और लिवर के लिए बहुत फादेमंद माना जाता है, ये वजन को नियंत्रित करता है, ये शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाता है, और हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ साथ आपको सेहतमंद बनाता है और ये सभी लंबी उम्र के लिए बहुत जरूरी हैं।
(10) अखरोट प्रतिदिन या फिर सप्ताह में तीन से चार बार खाते हैं उनकी उम्र जरुर बढ़ जाती है, प्रतिदिन नियमित रूप से अखरोट खाने से ऐसी बिमारी जिनका उम्र के साथ होने का खतरा बढ़ जाता है जैसे कैंसर, दिल बिमारी नही होती है, और तेज दिमाग के साथ साथ जोड़ों के दर्द से भी निजात मिल जाता है।
(11) प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि दूध, दही, पनीर, मैसूर की दाल, अंडे, बादाम, चना, अंकुरित दालें, राजमा आदि में काफी प्रोटीन होता है। मखनफल (एवोकैडो), ब्रोकली, ब्लूबेरी, एवम् डार्क चाकलेट आदि का सेवन भी आपको जवां रखने में मददगार होता है।
(12) पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है, पालक में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, ‘पालक में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, आयरन के अलावा इसमें विटामिन और विटामिन सी भी होते हैं जो नई स्किन सेल्स बनाते हैं।
(13) खाना बहुत जल्दी खाने के बजाय धीरे धीरे और चबाकर खाएं, जल्दी खाने वालों का खाना हजम होने में बहुत वक्त लगता है जबकि आराम से और चबाकर खाने से खाना जल्द हजम होता है क्योंकि इसे हजम करने में पाचनतंत्र पे ज्यादा लोड नही पड़ता जिससे पेट में गैस, बदहजमी जैसी शिकायत नही होती और पेट स्वस्थ रहता है तो उससे भी आपकी उम्र बढ़ती है।
(14) ब्लूबेरीज विटामिन और विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-एजिंग एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसकी ज्यादा मात्रा शरीर को सुरक्षित रखती है और उम्र बढ़ने वाले लक्षणों को कम करती है, ब्लूबेरीज में पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
(15) खुद को तनाव से दूर रखें यदि किसी चीज को लेकर चिंता में हैं तो जब भी समय मिले मनोरंजक कार्यक्रम देखें या फिर ऐसे मित्रों से मिलें जो हंसी मजाक ज्यादा करते हों, ताकि मन बहालते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
(16) पानी खूब पिएं, लेकिन यह याद रखें कि खाना खाने के बीच में या खाने के एकदम बाद ज्यादा पानी नहीं पिएं, खाने के दस मिनट बाद आप आवश्यकता के अनुसार पानी पी सकते हैं।
(17) सात से आठ घंटे की नींद दिन भर में शरीर के लिए पर्याप्त है, इसलिए कोशिश करें कि आपकी नींद पर्याप्त हो, लेकिन ज्यादा सोना भी नुकसान दायक होता है, ध्यान रखें। सुबह जल्दी उठकर कुछ व्यायाम जरूर करें।
(18) योग करें या फिर घर पर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें अगर हो सके तो जिम जाएं। लेकिन कुछ ना कुछ जरूर करें ताकि आपका शरीर फिट रह सके। यदि शरीर फिट है तभी ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे।
(19) शाम का बचा हुआ खाना दुसरे दिन सुबह ना खाएं, शाम को उतना ही बनाएं जितना कि खा सकें, बासी भोजन बहुत नुकसानदायक होता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


