समाचार सच, हल्द्वानी। भाभी ने अपने देवर पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप उचि कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में भावना निवासी अनुपम विहार, लोहरिया साल मल्ला ने कहा है कि उसने बीती 28 अगस्त को पुलिस में मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि इसके बाद उसका देवर चेतन नैनवाल उसे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसे लेकर उसे डराया-धमकाया जा रहा है। महिला ने आरोपी से स्वयं के साथ-साथ अपने बच्चों को जान माल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


