भाभी ने डेढ़ माह से गायब हुई ननद की पुलिस में कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाभी द्वारा डेढ़ माह से लापता हुई ननद की गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पीड़िता ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुरभि पत्नी संदीप निवासी हिम्मतपुर मल्ला, भगवानपुर द्वारा पुलिस को सौंपी में बताया कि बीती 6 जनवरी को उसकी अपनी ननद कोमल के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद कोमल घर से बिना बताये कहीं चली गई। उसके ना लौटने पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच उसके ससुर को एक व्यक्ति का फोन आया और फोन करने वाले ने यह कहा कि उनकी पुत्री कोमल ने उसके पुत्र के साथ विवाह कर लिया है। इसके बाद से वह नंबर भी बंद आ रहा है। महिला ने पुलिस से ननद की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ अधिकमास बुढ़वा मंगलवार: अधिकमास का यह अद्भुत संयोग भक्तों के लिए हनुमान जी की कृपा पाने का विशेष अवसर

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440