रामड़ी आनसिंह क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, उमा निगल्टिया के समर्थन में गूंजे ‘हर घर अधिकार’ के नारे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी उमा निगल्टिया का जनसंपर्क अभियान दिन-ब-दिन जन समर्थन की नई ऊंचाइयां छू रहा है। गांव-गांव, घर-घर दस्तक देती उमा निगल्टिया को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके विकास के एजेंडे को सराहा।

जनसंपर्क के दौरान उमा निगल्टिया ने स्पष्ट किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण उनके मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

उमा ने कहा कि यह चुनाव जनता की आवाज को मजबूती देने का एक अवसर है। मैं हर समय जनहित को प्राथमिकता में रखकर कार्य करूंगी। उन्होंने 28 जुलाई को होने वाले मतदान में “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में उमा निगल्टिया हर घर अधिकार” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक महिलाएं और स्थानीय युवा उत्साहपूर्वक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे जोश के साथ प्रचार को धार दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440