सरकारी भूमि में स्थित मलिन बस्तियों का किया जायेगा विनियमितिकरण : सीएम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने घोषणा की कि सरकारी भूमि में स्थित मलिन बस्तियों का विनियमितिकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने घंटाघर स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अम्बेडकर समाज की 5 वरिष्ठ महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440