पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक विक्रेता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। हीरानगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बद्रीपुरा के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। उसे पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 5.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम यतेन्द्र भण्डारी पुत्र मोहन सिंह भण्डारी निवासी वार्ड नंबर 10, बद्रीपुरा बताया। पुलिस को तस्कर से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 2840 रूपये की नगदी भी बरामद हुई है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक लोक विहार कॉलोनी रुद्रपुर में रहने वाले सरदार जी से खरीद कर लाता है और उसे पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440