स्मैक तस्कर को भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने बीते दिवस गिरफ्तार किए गए स्मैक तस्कर को आज कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बीती शाम गश्त के दौरान इन्द्रानगर चौक पोस्ट के पास स्मैक की तस्करी कर रहे सलीम जावेद पुत्र अमानत हुसैन निवासी दुर्गा मन्दिर के पास इन्द्रानगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आज तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई दीपा जोशी, कांस्टेबल रिजवान अली, दिलशाद अहमद शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440