10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी पुलिस ने एक तस्कर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रामपुर रोड फुटकुआं तिराहे के पास शराब तस्करी की सूचना पर छापा मारा गया। जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखायी दिया। जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम अमूल दास पुत्र सुरेश दास निवासी चितरंजनपुर नं 1 थाना दिनेशपुर बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440