20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक लाखों की बताई जा रही है। इस मामले में एक अन्य तस्कर को भी वांछित किया गया है। जबकि पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने, कोविड नियमों के पालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात हीरानगर चौकी पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को स्टेडियम के पास एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता दिखा। जिसे पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से पुलिस को 20.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर विपिन गुप्ता पुत्र मुन्शी लाल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 13, राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस ने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा में रहने वाले सलीम नामक युवक से खरीद कर लाता है और पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचता है। तस्कर स्वयं भी स्मैक का आदी है। इस कार्य को वह लंबे समय से अंजाम देता चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई गई हैं। जिनके आधार पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने तस्कर के बयान के आधार पर किच्छा निवासी सलीम को भी वांछित कर दिया है। बरामद स्मैक की कीमत 3 लाख रूपये के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल पूरन सिंह, कारज सिंह व पीआरडी जवान गोपाल राम शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440