काठगोदाम थाना क्षेत्र में 4.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसने इस कारोबार से जुड़ा एक और नाम उजागर किया है। जिसे वांछित कर दिया गया है। जबकि तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान मल्ला चौफला गौधाम के पास एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता दिखा। जब उसे पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पीछा कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में युवक के पास से 4.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम सपन दास पुत्र विनोद दास निवासी तोलिया कालोनी बिठोरिया नंबर एक बताया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक राजपुरा में रहने वाले भोला नामक सख्श से खरीद कर लाता है और ग्राहकों को बेचता है। वह स्वयं भी स्मैक का लती है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। साथ ही भोला नामक सख्श को भी पुलिस ने वांछित कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440