समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए ला रहे अभियान के तहत पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की हैं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस हैडाखान रोड पर चैकिंग कर रही थी। हैड़खान ओखलकांडा के पास एक युवक संदिग्ध हालत में हाथ में थैला पकड़े हुए आ रहा था। पुलिस को देखकर वह सकपका उठा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ में पकड़े थैले की तलाश ली तो उसमें डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। साथ ही उसके पास से 24 हजार 400 रूपए की नगदी भी बरामद हुई है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम यशपाल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी कांता खनस्यू बताया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



