हल्द्वानी में 10 पेटी देशी शराब के साथ तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने राजपुरा में चैकिंग के दौरान एक टैंपो से 10 पेटी देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के उसके खिलाफ आबकारी एकट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त टैंपो सीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को कोतवाली पुलिस राजपुरा में रेलवे फाटक क्षेत्र में गश्त पर भी। इसी दौरान तिकोनिया से तेज रफ्तार से आ रहे टैंपो को रोका, तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर पकड़ लिया। टैंपो की तलाशी लेने पर उसे 10 पेटी में 480 पव्वे देशी शराब बरामद की। पकड़े गए युवक ने अपना राहुल आर्या पुत्र स्व. प्रेम चन्द्र खेड़ा गौलापार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त टैंपो सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440