36 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब 36 लाख रुपये कीमत की 121 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

22 फरवरी को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें -   जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (हाल निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, भूपेंद्र जेष्ठा और संतोष बिष्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दमदार शुरुआत, फ्लैग मार्च में दिखा जोश और अनुशासन

अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई तेज, जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस को सफलता मिली है-

  1. रामनगर में एक तस्कर को 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
  2. लालकुआं में दो अभियुक्तों को 7.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और नैनीताल को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस टीम को 2000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440