सांप के काटने से महिला की हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विगत दिनों पहाड़ों में हुई बारिश के चलते बिलों में पानी आ जाने के कारण बाहर निकले सांपों का खतरा स्थानीय लोगों पर कहर बन रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया कि घर में काम कर रही महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

खैरना भवाली निवासी लक्ष्मी पत्नी गंगा सिंह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। उसे आनन फानन में उपचार के लिए एसटीएच लाया गया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लक्ष्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440