फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी अल्मोड़ा में रहने वाले व्यक्ति की जमीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां फर्जी दस्तावेज बनाकर जालसाजों ने अल्मोड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति की भूमि बेच दी। पीड़ित को इस जालसाजी की जानकारी तब हुई जब उसने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। पीड़ित ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आईजी को शिकायती पत्र में पल्टन बाजार अल्मोड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. खड़ग बहादुर ने कहा है कि उसकी बिठौरिया नंबर 2 में 4310 वर्ग फिट जमीन है। उसने अपने पुत्र के लिए जमीन के एवज में लोन लेने के लिए बैंक में आवेदन किया तो उसे जानकारी हुई कि उसकी भूमि बेची जा चुकी है। भूमि बिकने की खबर मिलते ही वह हल्द्वानी आया और मामले की जानकारी ली। हल्द्वानी आने पर उसे पता लगा कि उसके पुत्र की फर्जी आईडी बनाकर जालसाज ने जमीन बेचकर उसकी रजिस्ट्री करवा दी है। उसकी जानकारी में आया है कि उक्त जमीन किसी शाश्वत सुयाल नामक व्यक्ति ने खरीदी है। विक्रय पत्र में जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के साथ ही गवाहों के नाम भी दर्ज हैं। पीड़ित ने आईजी से धोखाधड़ी से जमीन बेचने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना, कूड़े के ढेर में मिली नवजात; दूसरी बच्ची भी लावारिस बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440