घर में गंदे, काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई करने के कुछ आसान से उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी। हर घर में दिवाली की सफाई शुरू हो चुकी है। जाले, घूल-मिट्टी से भरे सोफे, चादर-पर्दे हर चीज की सफाई की तैयारी हो गई है। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसकी सफाई के लिए कोई भी तैयार नहीं होता। वो है घर के काले पड़े इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड। खासकर किचन के काले और चिपचिपे स्विच बोर्ड की कोई सफाई नहीं करना चाहता है। दरअसल काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई करना काफी मुश्किल लगता है। साथ ही साथ लोगों के मन में ये डर होता है पानी और साबुन से सफाई करने से करेंट लग सकती है। लेकिन कुछ आसान नुस्खे अपनाकर गंदे काले स्विच बोर्ड की सफाई कर सकते हैं। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप गंदे, काले स्विच बोर्ड की सफाई कर सकते हैं।

टूथपेस्ट
गंदे काले पड़े स्विच बोर्ड की सफाई करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट की थोड़ी मात्रा एक पुराने टूथब्रश या कपड़े पर लें। इसे स्विच बोर्ड पर हल्के हाथ से रगड़ें, खासकर कोनों और बटनों के आसपास। कुछ देर बाद एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर इसे साफ करें।

नींबू और नमक
नींबू के आधे टुकड़े पर थोड़ा नमक छिड़कें। इस नींबू को सीधे स्विच बोर्ड पर रगड़ें। नींबू का एसिड और नमक के दाने मिलकर गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। बाद में एक सूखे या हल्के नम कपड़े से पोंछ दें।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन, मां कूष्मांडा की पूजा से दूर होते हैं रोग-शोक और भय

बेकिंग सोडा और नींबू का रस
बेकिंग सोडा में नींबू का रस या सफेद सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को एक पुराने टूथब्रश की मदद से स्विच बोर्ड पर लगाएं। कुछ मिनटों तक लगा रहने दें, फिर हल्के हाथ से रगड़ें। अंत में, एक सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट के ढिकाला जोन में पर्यटकों की बंपर डिमांड, 21 दिसंबर तक नाइट स्टे की बुकिंग फुल

नेल पेंट रिमूवर
अगर जिद्दी दाग हों तो नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए रुई या कपड़े पर थोड़ा सा नेल पेंट रिमूवर लें। धीरे-धीरे दाग वाली जगह को पोंछें।

हैंड सैनिटाइजर
हैंड सैनिटाइजर को कॉटन पैड या कपड़े पर लें। इससे स्विच बोर्ड को साफ करें। अल्कोहल गंदगी को घोलने और हटाने में मदद करता है, और यह जल्दी सूख भी जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440