सपा ने लिया चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय, जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उत्तरकाशी में विजय बहुगुणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी में सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हरिद्वार में अंकित चौधरी को जिलाध्यक्ष और सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। रुड़की में शरद पांडेय को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में योगेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, काशीपुर में कासिम चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले की कमान रमेश सनवाल व पिथौरागढ़ जिले की कमान बलराम सिंह को दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440