कर्ज का बोझ उतारने के खास 10 उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। किसी ने सही कहा है कि कर्ज लेना जितना आसान होता ह। कई बार उसे चुकाना उतना ही मुश्किल हो जाता है।
इन दिनों कर्ज लेने और देने का चलन बहुत चला आ रहा है३ कर्ज जिसे लोग लोन भी कहते हैं। दरअसल, बैंक वाले आए दिन लोन (कर्ज) को लेकर स्कीम निकालते रहते हैं और लोग ज्यादा इंट्ररेस्ट देकर लोन लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
कर्ज लेना बुरी बात नहीं है लेकिन हर किसी की स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती कि वह लिए हुए कर्ज को जल्द से जल्द उतार पाए और ऐसे में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आपतो शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं के अनुसार कर्ज लेने व साथ ही देने के संबंध में कुछ आसान और खास टिप्स बताने जा रहा है, जिसे अपनाकर आपका सारा कर्ज, ऋण या फिर उधार तेजी से सिर से उतर जाएगा।

  1. कर्ज का बोझ उतारना चाहते हैं, तो भगवान हनुमान के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर ज़रूर चढ़ाएं और अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। यही नहीं, साथ ही आप हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ भी ज़रूर करें।
  2. बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर घी और शकर मिलाकर गाय को खिलाने से कर्ज से जल्दी मुक्ति मिल जाएगी।
  3. रोजाना कोशिश करें लाल मसूर की दाल को दान करने की।
  4. वहीं, हस्त नक्षत्र रविवार की संक्रांति के वृद्धि योग में कर्ज उतारने से आपको शीघ्र ही ऋण से मुक्ति मिल सकती है।
  5. अगर आप किसी से कर्ज लेने जा रहे हैं, तो घर से निकलते वक्त जो स्वर चल रहा हो, उस समय वही पांव बाहर निकालें३ ऐसा करने से आपके कार्य सिद्धि साबित होंगे, परंतु कर्ज देते समय सूर्य स्वर को शुभकारी माना जाता है।
  6. वास्तु दोष नाशक हरे रंग के गणपति अपने मुख्य द्वार पर आगे-पीछे अवश्य लगाएं।
  7. वास्तु का खास ध्यान रखें और ईशान कोण को हमेशा साफ-स्वच्छ रखें।
  8. ध्यान रहे कि किसी महीने की कृष्ण पक्ष की 1 तिथि, शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 पूर्णिमा व मंगलवार के दिन ही उधार दें और बुधवार को कर्ज लें।
  9. बता दें कि ऋणहर्ता गणेश स्रोत का शुक्ल पक्ष के बुधवार से नित्य पाठ करना शुरू कर दें।
  10. यही नहीं, चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला व मकर राशि वाले लोग अगर कर्ज लेते हैं, तो उनका कर्ज जल्द ही उतर जाता है, लेकिन चर लग्न में कर्जा देने से हमेशा बचें। चर लग्न में 5वें और 9वें स्थान में शुभ ग्रह व 8वें स्थान में कोई भी ग्रह नहीं हो, वरना ऋण पर ऋण चढ़ता चला जाएगा।
    कर्ज लेने में बुराई नहीं है लेकिन कोशिश यही करनी चाहिए कि “जितना चादर है, आप उतना ही पैर फैलाए”
    कर्ज के साथ ज़िंदगी कभी खुशहाल नहीं हो सकती और कभी ऐसी स्थिति आ भी जाए कि आपको कर्ज लेने पर या देने पर विवश होना पड़े तो वेद संसार द्वारा बताए गए कर्ज के बोझ से खुद को छुटकारा दिलाने के खास उपायों को याद रखें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440