खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन बैडमिंटन हॉल और निर्माणाधीन युवा केन्द्र का निरीक्षण, कहा-तय समय पर किया जाये निर्णाण कार्य पूरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/भीमताल। आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल स्थित निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों ही निर्माण कार्याे को तय समय पर पूरा कर लिया जाए और निर्माण पूर्ण होने के पश्चयात तत्काल विभाग को सूचित करें।खेल मंत्री ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल के बन जाने से आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियो को काफी लाभ होगा और वह अपने हुनर को निखार सकेंगे। कहा कि कहें ना कहीं जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि अगले साल राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है ।जिसके लिए सरकार और खेल विभाग पूरी तरह से तैयार है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम शानदार और बेहतरीन तरह से राष्ट्रीय खेलो का आयोजन करेंगे। सरकार पूरी तरह से आयोजन के लिए तैयार है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जानकी कार्की, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती वर्षा उपस्थित रहे।

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने (एसओएस) चिल्ड्रेन्स विलेज पहुंचकर किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया संवाद
इससे पूर्व प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या (एसओएस) चिल्ड्रेन विलेज पहुंची जहां पर उन्होंने निवासरत बच्चों के साथ संवाद किया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने संस्था का निरीक्षण भी किया। जहां संस्था के डायरेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा उन्हें संस्था द्वारा किये जा रहे कार्याे और बच्चो को किस प्रकार से आगे बढ़ाने में मदद की जाती है अवगत कराया। वही चिल्ड्रेन विलेज के बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी।जिसपर मंत्री ने उनकी प्रस्तुतियों को सराहा।
मंत्री ने कहा कि निश्चित की संस्था द्वारा बच्चों को एक बेहतर वातावरण दिया जा रहा है जो सराहनीय है।ऐसी संस्थाओं से हमको भी प्रेरणा मिली है और हम भी अपने सरकारी आश्रय गृहों में आने वाले समय मे इस तरह के प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था को आश्वस्त किया कि सरकार की और से ऋषिकेश में भी एक अन्य चिल्ड्रेन विलेज खोलने के लिए मदद की जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर दीपक सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा सहित संस्था के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा

Sports and Youth Welfare Minister inspected the under-construction badminton hall and the under-construction youth center, said the decision work should be completed on time

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440