हल्द्वानी में श्री गणेश उत्सव: नवयुवक संघ परिवार के पंडाल में भजनों और झांकियों से गूंजा भक्तिमय माहौल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवयुवक संघ परिवार द्वारा हिमालया फार्म, बरेली रोड में आयोजित श्री गणेश उत्सव के दूसरे दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। महिला मंडली और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

सुबह पंडित द्वारा विधि-विधान से भगवान गजानन की पूजा-अर्चना और आरती की गई। दिनभर भक्तों ने गणेश जी के दर्शन किए। शाम को महिला मंडली ने भजनों और झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने भी अपनी कला प्रस्तुत कर समां बांधा। दूसरे दिन आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

मुख्य आयोजक हरीश सोनूपुरी ने बताया कि 30 अगस्त को शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें बुलंदशहर के लबिन गुप्ता एंड ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि में गूंजेगा आस्था का बिगुल! गोल्ज्यू यात्रा 2026 का भव्य आगाज़, पूरे उत्तराखंड को जोड़ेगी ऐतिहासिक यात्रा

श्री गणेश उत्सव का यह आयोजन भक्ति और संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा, और आगामी दिनों में भी हल्द्वानी में यह उत्साह जारी रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440