श्रद्धा पूर्वक सादगी से मनाया गया श्री गुरु नानक देव का पावन प्रकाश पर्व

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल/देहरादून। गुरू नानकदेव जी के 591वें प्रकाश पर्व पर नगर के गुरूद्वारों में शबद कीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें संगत ने गुरूद्वारा में शीष नवाकर गुरू का प्रसाद ग्रहण किया। गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर के विभिन्न गुरूद्वारों में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए धार्मिक दीवान व शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंच कर शीष नवाया। इस दौरान रागी-दाढ़ी जत्थों ने गुरू महिमा का बखान किया। इस दौरान गुरूद्वारों में गुरू का अटूट लंगर भी बरताया गया। कालाढूंगी रोड, पंजाबी कालोनी स्थित गुरूद्वारा चार साहिबजादे में भी गुरू नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर शबदकीर्तन व लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

उधर सरोवर नगरी में कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के 591वें प्रकाश पर्व पर जयंती मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में समाज के लोगों ने सादगी के साथ मनाई। गुरुद्वारे में हजूरी रागी भाई तरविंदर सिंह द्वारा कीर्तन में कथा का आयोजन किया गया। जिसमें सिख अनुयायियों ने दर्शन किए। गुरुद्वारे के महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया की बीते रोज रविवार से प्रातरू नौ बजे से शाम तक अंबाला से आए भाई बलविंदर सिंह द्वारा कीर्तन दरबार लगाया गया। इस दौरान भक्तों को गुरुदेव जी की जीवनी के बारे में बताया और हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह द्वारा कीर्तन में कथा का आयोजन किया गया। आज प्रातरू 10 बजे अखंड पाठ कर साहिब का भोग में 11 बजे कीर्तन दरबार लगाया गया। पंजाबी महासभा के सदस्यों द्वारा बीडी पांडे चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सा प्रमुख एके वर्मा के नेतृत्व में भर्ती मरीजों को फल, बिस्कुट व जूस वितरित किया गया। पश्चात गुरुद्वारा परिसर में कोरोना महामारी बचाव के लिए लोगों को मास्क वितरित किए।
इस मौके पर पंजाबी महासभा अध्यक्ष जोगेंदर सिंह, आनंद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह और महासचिव अमर प्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह, जीत सिंह, आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह नेगी, प्रेम कुमार शर्मा, प्रदीप जेठी, महेश अरोड़ा, सुमित खन्ना, सतीश गुप्ता, जितेंद्र अरोड़ा, गुरविंदर सिंह, राजीव गुप्ता, ओमप्रकाश मैद, विक्रम सुयाल, राजीव गुप्ता, देवेंद्र कौर, सत्येंद्र कौर, हरपाल सिंह, तेज सिंह सहित दर्जनों समाज के लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   ३० जनवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

देहरादून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी का 551 वां पावन प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा पूर्वक सादगी से कथा कीर्तन कर मनाया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई गुरदियाल सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द गायन किया। भाई सतवंत सिंह जी एवं भाई चरणजीत सिंह ने शब्द गायन कियाहैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी का प्रकाश अप्रैल 1469 ईस्वी में हुआ था उन्होंने जात पात, ऊंच नीच को खत्म किया।
भाई कुलवंत सिंह तारा, पोंटा साहिब वालों ने शब्द गायन किया। दरबार श्री अमृतसर से पधारे भाई कारज सिंह जी ने शब्द ष्कल तारण गुरु नानक आया, एवं भाई हरजिंदर सिंह जी, खन्ने वालों ने शब्द ष्सतगुरु नानक परगटिया, मिटी धुंद जग चानन होया ष् का गायन कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर एक सो मास्क बांटे, आने वाली संगतों के हाथ सेनेटाइज तथा स्क्रिंग की गई। संगतों डिस्टेंस मेन्टेन कर, सरकार की गाइड लाइन का पूरा पालन किया गया।
मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया।
इस अवसर पर प्रधान राजिंदर सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, मनजीत सिंह, गुरबख्श सिंह राजन, कर्नल कुलवन्त सिंह, रजिन्दर सिंह राजा आदि उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440