समाचार सच, हल्द्वानी। विगत दिनों मुखानी क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने सम्मानित किया। ज्ञात हो कि मुखानी क्षेत्र में रहने वाले सिपाही की पत्नी ममता बिष्ट की सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। उक्त घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। टीमों द्वारा हत्यारोपी को सलाखों के पीछे भेजने वाली पुलिस टीम के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी टीमों द्वारा दिए गए अपने महत्वपूर्ण योगदान तथा टीम वर्क की भी सराहना की गई। थानाध्यक्ष मुखानी को अभियोग की विवेचना का सफल निस्तारण करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













