हल्द्वानी महानगर में महिलाओं की रामलीला का मंचन शुरू, पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला मंचन शुरुआत की गयी। आज प्रथम दिन नारद मोह तथा रावण, कुम्भकरण व विभीषण जन्म व भगवान शंकर जी की लीला का मंचन किया गया।
रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने संयुक्त रूप से श्रीराम भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्रोचारण व पूजा अर्चना कर मंचन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

रामलीला के पहले दिन नारद मोह के साथ-साथ रावण जन्म और वरदान की लीला का का मंचन किया गया। जिसमें नारद मुनि के पात्र के रूप में हनि तिवारी ने उपस्थित लोगों को अपनी मधुर वाणी व अपने अभियन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही अप्सरा के रूप में अम्बिका रावत ने नृत्य से सभी को भावविभोर कर दिया। शिव की भूमिका में कुसुम दिगारी, पार्वती-कुसुम बोरा, विष्णु-मानसी, लक्ष्मी तेजस्विनी, रावण-गीता, कुंभकर्ण दीप्ति, विभीषण बीना जोशी व कामदेव की भूमिका में राधा ने भी रामलीला मंच में अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसकी खूब प्रशंसा हुई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष अल्का जीना, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, समिति उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शान्ति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, कुसुम खोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, पेगा ब्रजवासी, तुलसी रावत भगवती बिष्ट मौजूद थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440