प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त की दिशा में कर रही है कार्य: जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने यहां पत्रकारों के सामने प्रदेश सरकार के विकास कार्य रखे। कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा संभाग कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस सरकार चल रही है। पिछले चार सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में पुरजोर मेहनत कर रही है। प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विभागीय भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। जिसके चलते आमजन का विश्वास संगठन के प्रति और मजबूत हुआ है। दावा किया कि 2022 में 60 से अधिक सीटों के साथ भाजपा पुनः सरकार बनायेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस अपना परिवार ही नहीं संभाल पा रही है तो प्रदेश को क्या संभालेगी। कहा कि कांग्रेस के नेता आपस में ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते दिख रहे हैं। जिसके चलते पूरी कांग्रेस नेतृत्वहीन सी दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनावों की तैयारी भाजपा गंभीरता से कर रही है। कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर चुनावी तैयारियां की जा रही हैं। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख भी नियुक्त कर दिये गये हैं। जो पार्टी की रीतियों-नीतियों के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही बूथस्तर पर सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने व जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमांऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, कुमांऊ सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440