समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की बिजली जला रहे दो लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने चिन्हित कर उनके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर प्रारम्भ कर दी है।
क्षेत्र में हो रही विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत वितरण उपखंड टीपीनगर की टीम क्षेत्र के भ्रमण पर निकली इसी बीच टीम जब सर्वाेदय कॉलोनी डहरिया पहुंची तोवहां पर लोकेश पंत व प्रगति विहार, पुरानी आईटीआई निवासी कमला पांडे के घर में विद्युत चोरी होती पाई गई। इस पर टीम ने विद्युत केबिल जब्त कर ली। साथ ही बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



