बंद पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 24 लाख की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 24 लाख रुपए की ठगी के मामले में गिरोह के एक सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चमोली जिले के जोशीमठ निवासी एक व्यक्ति को ठगा था।

आरोपी ने खुद को आरडीए, एनपीसीआई और बीमा लोकपाल का अधिकारी बताते हुए पीड़ित से संपर्क किया। पीड़ित ने बताया कि आर्थिक कारणों से उन्होंने अपनी बीमा पॉलिसी बंद कर दी थी। आरोपी ने खुद को आईजीएमएस/आईआरडीए दिल्ली हेड ऑफिस का फाइल मैनेजर बताते हुए दावा किया कि उनके एजेंट ने उन्हें गुमराह किया है और उनकी बंद पॉलिसी का पैसा वापस किया जाना है। औपचारिकताओं के नाम पर आरोपी ने पीड़ित को अलग-अलग बैंक खातों में करीब 24 लाख रुपए जमा कराने को कहा। पीड़ित ने पैसे जमा कर दिए, लेकिन बाद में महसूस किया कि उनके साथ ठगी हुई है।

ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एसटीएफ ने जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नोएडा में पाई गई। एसटीएफ ने आरोपी मनोज जायसवाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने कॉल सेंटर में काम करने वाले अपने साथियों की मदद से ऐसी जानकारी जुटाई, जिसमें लोगों ने बीच में अपनी पॉलिसी बंद कर दी थी। इसके बाद वह उन्हें संपर्क कर पॉलिसी चालू कराने और पैसा दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मदरसों की शुक्रवार की छुट्टी खत्म! अब रविवार को बंद रहेंगे मान्यता प्राप्त विद्यालय

एसटीएफ प्रमुख ने बताया कि आरोपी और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों ने कई राज्यों में इस प्रकार की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपी के साथियों का पता लगाने और गिरोह की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी अनजान कॉल या अधिकारी के नाम पर मिलने वाले संदेशों पर भरोसा न करें। यदि किसी भी प्रकार की शंका हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440