समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सचिवालय स्थित विश्वकर्मा परिसर के सभागार में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनायें बनाते समय भाजपा सरकार के दृष्टि पत्र का संज्ञान अवश्य लें और बिना अनुमति के कोई भी कार्य ना करें। यदि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के कार्य करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक में उच्च अधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों कर्मचारियों के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में जो भी निर्णय लिए जाते हैं या निर्देश दिए जाते हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। दैवीय आपदा के क्षतिग्रस्त मार्ग, पुलों एवं अन्य परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













