मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है लीची

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लीची एक स्वादिष्ट रसदार फल है जो गर्मी के मौसम में आता है। गर्मियों में लीची के सेवन से पानी की कमी को भी दूर किया जा सकता है। दरअसल लीची सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते है। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. लीची में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं। असल में मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं लीची को पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि लीची में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको लीची खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
लीची खाने के फायदे –
पाचन –
लीची खाने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं गर्मी में इसके सेवन से उल्टी, दस्त की समस्या से भी बचा जा सकता है।
डिहाइड्रेशन – गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं. लीची में काफी अच्छी मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इम्यूनिटी – लीची में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। लीची के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर – ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लीची का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। लीची में काफी पोटेशियम और सोडियम होता है जो नसों में खून के संचार को सही कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं।
त्वचा – लीची में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को चमदार बनाने में मदद कर सकते हैं। वजन – लीची फाइबर और पानी से भरी हुई है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है। अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो आप लीची का सेवन कर सकते हैं। लीची खाने से भूख कंट्रोल में रहती है और वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
हड्डियों – हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप लीची का सेवन कर सकते हैं। लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाने और शरीर के विकास में मदद कर सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440