समाचार सच, हल्द्वानी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अध्ययरत उत्तराखंड के छात्र हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। रिसर्च, खेलकूद के साथ ही यहां के छात्र स्वरोजगार अपनाने में भी नंबर वन साबित हो रहे हैं। यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ आरएस बाबा ने दी।
उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत छात्रों ने रिसर्च, प्लेसमेंट और खेल के क्षेत्र में उच्च उपलब्धियां अपने नाम की है। रिसर्च के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी ने ऑटोमेशन, आईटी, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 900 पेटेंट दर्ज किए हैं। जिनमें से 21 पेटेंट उत्तराखंड के छात्रों द्वारा फाईल किए गए हैं। रिसर्च के क्षेत्र में उत्तराखंड के छात्रों की उपलब्धियां बताते हुए डाॅ बाबा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में बीटेक के तहत अध्ययरत हरिद्वार के आशीष चौरसिया ने 3 साल के भीतर 8 पेटेंट फाईल किए हैं। जिसमें भूकंपरोधी सुरक्षा प्रणाली के तहत विकसित किया गया एंटी सिस्मिक सेफ्टी सिस्टम मुख्य है। जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बुनियादी ढ़ांचे या इमारतों के गिरने के कारण लोगों को क्षतिग्रस्त होने से बचाव में सहायक होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए गए 108 स्टार्टअप में से 9 स्टार्टअप उत्तराखंड के छात्रों ने शुरू कर स्वरोजगार को अपना है। बताया कि खेल के क्षेत्र में भी उत्तराखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां के छात्रों ने 23 मेडल हासिल किए हैं। डॉ बाबा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ऑफिस ऑफ पेटेंट डिजाइन एंड ट्रेड माकर्स रैंकिंग में यूनिवर्सिटी ने देशभर के विश्वविद्यालयों में पहला और ओवरऑल शैक्षणिक संस्थानों में दूसरा स्थान हासिल किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440














