रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद विद्यालय द्वारा बच्चों के मानसिक तनाव को कम करने और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी पहल के तहत विद्यार्थियों को “रेडियो शो हेलो हल्द्वानी” में भाग लेने का अवसर दिया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन “हेलो हल्द्वानी” की आरजे सुनीता ने किया।

यह भी पढ़ें -   भवाली मार्ग में तेज रफ्तार केमू बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कविता पाठ और भाषण के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने गैस की किल्लत और ईरान युद्ध जैसे समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार भी साझा किए, जिससे उनकी जागरूकता झलकती है।

इस गतिविधि को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं अनामिका पांडेय, निधि अग्रवाल और शिक्षक राजू बनकोटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

यह भी पढ़ें -  

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक समझ की सराहना की गई। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को मानसिक रूप से तरोताजा करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440