उपकारागार कर्मी ने बैग से चोरी हुए आभूषणों व नगदी की पुलिस को सौंपी तहरीर, मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने उपकारागार कर्मी के बैग से बस में चोरी हुए आभूषणों की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

ज्ञात हो कि बीती 6 जून को उपकारागार कर्मी रोडवेज बस में सवार होकर हल्द्वानी से रामनगर जा रहे थे इसी दौरान उपकारागार कर्मी के बैग से चोरों ने स्वर्णाभूषण व हजारों की नगदी उड़ा ली थी। उपकारागार कर्मी सोबन सिंह नेगी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह बीती 6 जून को रोडवेज बस में सवार होकर हल्द्वानी से रामनगर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने बैग से मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी के पायल, नाक की फूली और 18 हजार की नगदी उड़ा ली। उक्त चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440