उज्ज्वला योजना में सब्सिडी कटौती गरीबों पर आर्थिक चोट : हेमन्त साहू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कमी किए जाने के फैसले को जनविरोधी बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है।

हेमन्त साहू ने कहा कि सरकार द्वारा सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। सरकार को राहत देने के बजाय जनता की सुविधाओं में कटौती नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ और सुलभ ईंधन उपलब्ध कराना था, लेकिन सब्सिडी में कमी से लाखों लाभार्थियों को महंगे दामों पर गैस सिलेंडर खरीदने पड़ सकते हैं। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा और विशेष रूप से महिलाओं को अधिक कठिनाइयों का सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्र आंदोलन की गूंज पहाड़ तक, गोपेश्वर में मशाल लेकर सड़कों पर उतरे युवा

युवा कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहले की तरह पर्याप्त संख्या में सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा के साथ पूजा-पाठ, मंत्र जप, तप और सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है इसके साथ शनिदेव को चढ़ाएं सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाने का भी है महत्व
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440