चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, जो दुनिया नहीं कर सकी, वो भारत ने कर दिखाया, लाइफ वीडियो देंखे…

खबर शेयर करें

भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर किया लैंड, खुशी से झूमा देश

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। भारत ने इतिहास रच दिया है, चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया है। प्ैत्व् के इस मिशन के लिए पूरे देश में दुआ मांगी जा रही थी। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक उतर गया है।

भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है, सफल चंद्रमा मिशन ने भारत को अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना दिया है।
ऐतिहासिक चंद्र स्पर्श से पहले पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ दुआ की जा रही थी। इसरो वेबसाइट पर लैंडिंग इवेंट का सीधा प्रसारण कर रहा है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। विक्रम लैंडर ने 1.68 किमी प्रति सेकंड के स्पीड से चंद्रमा की सतह की ओर उतरना शुरू किया था।
भारत ने इतिहास रच दिया है क्योंकि वह चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के लिए भारतीयों और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मिशन की असली परीक्षा लैंडिंग के आखिरी चरण में शुरू हुई। लैंडिंग से 20 मिनट पहले, इसरो ने स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (एएलएस) शुरू किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440