सल्ट के विधायक सुरेन्द्र जीना का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद गंगाराम अस्पताल में थे भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा/देहरादून। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही विधायक जीना की पत्नी का हार्ट अटैक होने के चलते निधन हो गया था। उनके परिजन, चाहने वाले व समर्थक उस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि अचानक विधायक जीना के निधन की खबर से गहरे सदमे में हैं। विधायक जीना के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया के माध्यम से तमाम लोग शोक जता रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी ट्वीट कर विधायक जीना के निधन पर गहरा दुख जताया है। जानकारी के अनुसार विधायक जीना कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा है कि जीना हमारे युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440