उत्तरकाशी में तबाही का तांडव! खीरगंगा में बादल फटने जैसे हालात, दर्जनों लोग दबे, रेस्क्यू जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक कहर की चपेट में है। मंगलवार सुबह उत्तरकाशी जिले के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। बाजार क्षेत्र में दुकानों और होटलों में पानी और मलबा घुस गया, वहीं कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दर्जनों लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। पूरा धराली मार्केट जलप्रलय की चपेट में आ चुका है।

प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए आर्मी की हर्षिल यूनिट, एसडीआरएफ और पुलिस बल को मौके के लिए रवाना कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है ताकि फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

दूसरी तरफ बड़कोट में भी कहर
बडकोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र में भी मंगलवार को कुड गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बाढ़ जैसी स्थिति में करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं, हालांकि समय रहते ग्रामीणों को सुरक्षित ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

लगातार बारिश से उत्तराखंड बेहाल
प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, सड़कों का टूटना और अचानक आने वाली बाढ़ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में 112 या स्थानीय आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440