सुमित ने किया महानगर के महत्वपूर्ण स्थानों में एन्टी बैक्टिरियल सप्रे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते एआईसीसी सदस्य कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में शनिवार को हल्द्वानी महानगर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में एन्टी बैक्टिरियल (सेनेटाइजर) स्प्रे किया और कोरोना प्रति लोगों को जागरूकता भी किया।

इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सब का सामाजिक दायित्व है कि इस बीमारी से मिलकर लड़ा जाए। लिहाजा सब को जागरूक रहने की जरूरत है, जिससे कि कोरोना वायरस को हराया जा सके।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

टीम ने शहर को सेनेटाईजर करने की शुरुआत प्रातः 11 बजे से की गयी। मुख्य बाजारों में और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एन्टी बैक्टिरियल (सेनेटाइजर) स्प्रे कर सुमित हृदयेश ने लोगों को न सिर्फ जागरूक किया बल्कि कैसे खुद को सैनिटाइज रखें इसके बारे में भी जानकारी दी। साथ ही शाम 4 बजे तक मुख्य बाजार के साथ साथ रोडवेज, तहसील, एसडीएम कोर्ट, रजिस्ट्रार ऑफिस, कोतवाली, नगर निगम परिसर में स्प्रे किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

इस अभियान में मुख्य रूप से प्रॉतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल नवनिर्ममान अध्यक्ष योगेश शर्मा (देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव जगमोहन बगड़वाल, संजू पाना, डॉ मयंक भट्ट, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत प्रिंस, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, अधिवक्ता बृजेश बिष्ट, हर्षित जोशी सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440