उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं शुरू, 59 हजार से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा

खबर शेयर करें

27 अगस्त तक चलेंगी परीक्षाएं, प्रदेशभर के 84 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हो रहा आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की ग्रीष्मकालीन परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ये परीक्षाएं 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक चलेंगी। इस बार कुल 59,801 परीक्षार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 40,903 विद्यार्थी मुख्य परीक्षा, 18,700 विद्यार्थी बैक परीक्षा तथा 198 विद्यार्थी सुधार (इम्प्रूवमेंट) परीक्षा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, AI आधारित हृदय रोग तकनीक पर मिला भारत सरकार का पेटेंट

परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर में 80 नियमित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा चार विशेष परीक्षा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें दो कारागार (जेल) और दो सैन्य (आर्मी) परीक्षा केंद्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके।

परीक्षाओं की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है। इसी क्रम में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने देहरादून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की टीम ने रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, हल्दूचौड़, सितारगंज और खटीमा स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -   बकरियां चराने गए दीवान सिंह पर गिरी आकाशीय बिजली, जंगल में ही थम गई जिंदगी

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी केंद्राध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440