समाचार सच देहरादून डेस्क। उत्तराखंड सहित देश के अन्य हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया हैए और इसके असर से पूरे राज्य में लोग परेशान हैं। पहले जहां गर्मी का प्रभाव केवल मैदानी क्षेत्रों में थाए अब पहाड़ों में भी अत्यधिक गर्मी का अनुभव हो रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून मेंए रविवार को तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। यह तापमान देहरादून के इतिहास में अप्रैल महीने का दूसरा सबसे उच्चतम तापमान है। इससे पहले, 2009 में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
कुमाऊं मंडल में भी गर्मी का प्रभाव बढ़ा है, जिसके कारण मैदानों से लेकर पहाड़ों तक लोग परेशान हैं। सोमवार को देहरादून में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही, स्कूलों और अस्पतालों को गर्मी से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसारए सोमवार को उत्तरकाशीए रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगाए और मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



