चेतावनी : शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो होगा उग्र आंदोलन
समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। सुंदरपुर रैक्वाल ग्राम सभा के मानपुर गांव में बिक रही अवैध शराब से क्षेत्र की महिलायें आक्रोशित हो उठी है और बुधवार को शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं कहना था कि नशे के सौदागरों द्वारा हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल भी लगातार बिगड़ रहा है। यहां संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगातार लगा रहता है, जिससे ग्रामीण अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। साथ ही घरों में होने वाली हिंसा का भी मुख्य कारण यही अवैध शराब है। उन्होंने कहना था कि कई बार इस बावत शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन की अनदेखी उनकी मांग को अनदेखा कर रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता नीरज रैक्वाल ने कहा कि महिलाओं के सहयोग से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यदि इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व शासन की होगी।
प्रदर्शन में धरम बिष्ट, खुशाल सिंह, टीकम परंगाई, चंदन संभल, देव सिंह संभल, हेमा संभल, हेमा बिष्ट, मीरा बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, पूनम बिष्ट, तब्बू, लक्ष्मी, गौरी बिष्ट, राधिका संभल, गोविन्दी बिष्ट, मुन्नी संभल सहित क्षेत्र की भारी संख्या में महिलायें मौजूद थी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


