नोएडा में हल्द्वानी के सुनील बमेठा को किया बिजनेस इन्नोवेशन और एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित

खबर शेयर करें

बड़ा कदम फाउंडेशन ने कई राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में उर्त्कष्ट कार्य करने वाले 50 लोगों किया किया सम्मान

समाचार सच, नोएडा/दिल्ली। बड़ा कदम फाउंडेशन के द्वारा नोएडा स्थित नोएडा ऑडिटोरियम में बिजनेस इन्नोवेशन और एक्सीलेंस अवॉर्ड का रंगारंग आयोजन किया। इस मौके पर बड़ा कदम फाउंडेशन ने कई राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में उर्त्कष्ट कार्य करने वाले 50 बुद्धिजीवियों का बिजनेस इन्नोवेशन और एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मान किया गया। जिसमें नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी सुनील बमेठा को पारंपरिक चिकित्सा को लेकर यह अवॉर्ड से नावाजा है। श्री बमेठा ने निःशुल्क रूप से पीलिया से ग्रसित हजारों लोगों को झाड़ फूंक से ठीक किया है।

बीते दिन रविवार की सायं नोएडा में आयोजित उक्त समारोह के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने को बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। साथ ही सावधान इंडिया के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर माहिर खान, मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी रवि दीक्षित, अभिनेत्री और मॉडल साक्षी अग्रवाल, मशहूर कवि डॉ0 रवि प्रकाश शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सम्मिलित हुए। साथ ही पंडित डॉ. हेमचंद्र भट्ट पंडित विशाल शर्मा डॉ. पवन कौशिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

मुख्यअतिथि एवं सेलिब्रिटी गेस्ट के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रहे कई राज्यों के 50 बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उत्तराखंड से आये मशहूर उत्तराखंडी गायिका कौशल्या पांडे, बी डी जेएम पब्लिक स्कूल डिकुली रामनगर के संस्थापक गिरीश सत्यवाली, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर के शिक्षक डॉ. प्रभाकर पांडे, समाज सेवक सुनील बमेटा, नशा मुक्ति के लिए काम कर रही है रामनगर की कोमल शर्मा को बड़ा कदम फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बड़ा कदम फाउंडेशन के प्रेसिडेंट विवेक सिंह कोरंगा ने बताया कि समाज की भलाई के लिए काम कर रहे समाजसेवियों, व्यवसायों और नवाचार कर रहे स्टार्टअप को सम्मानित करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440