भाजपा विधायकों की वेतन कटौती ना करना आश्चर्य जनक : डॉ इन्दिरा हृदयेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कोरोना संक्रमणकाल में सत्तारूढ़ दल के विधायकों के वेतन-भत्तों से 30 प्रतिशत की कटौती न करने पर आश्चर्य जताया है। कहा है कि कोरोना संक्रमणकाल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सभी विधायक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कांग्रेस के विधायकों की विधायक निधि से कटौती में भी सरकार के साथ पूरी सहभागिता रही है। कुल वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती केवल कांग्रेस विधायकों ने ही करवाई है। जिसकी पुष्टि सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गई सूचना से हुई है। जबकि सत्तारूढ़ दल की पार्टी के अध्यक्ष से लेकर विधायकों तक ने मूल वेतन तक से 30 प्रतिशत की कटौती नहीं कराई है। जिससे कांग्रेस के विधायकों में आक्रोश है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि कोरोना के इस संकटकाल में सभी भारी आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। आय के सभी साधन शून्य हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के साथी विधायकों ने उन्हें पत्र भेजकर इस संबंध में अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही उनके मूल वेतन से ही 30 प्रतिशत की कटौती करने की मांग उठाई है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि अब भविष्य में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों के मूल वेतन से 30 प्रतिशत की कटौती की जाये। जबकि विधायक निधि से कटौती न की जाये। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस विधायकों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उनके सदस्य वेतन कटौती में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जबकि शुरूआती दौर से ही कांग्रेस पार्टी के विधायकों के कुल वेतन से 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जन्मदिन पर मुकेश बोरा ने दोहराया किसानों के हित का संकल्प, बोर्ड बैठक में दुग्ध संघ की योजनाओं और भविष्य की रणनीति पर मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440