बिना कोचिंग 98% अंक लाकर सुशीला बनीं टॉपर, मेहनत और अनुशासन से हासिल की बड़ी सफलता

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह बड़ी सफलता हासिल की।

12वीं के नतीजे घोषित होते ही जहां प्रदेशभर में खुशी की लहर दौड़ी, वहीं रुद्रपुर की सुशीला ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर टॉप किया और अपने परिवार, स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

सुशीला भंजूराम अमर देव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद जब वह स्कूल पहुंचीं तो शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मिठाई बांटी गई और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहपाठियों में भी उनकी सफलता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सुशीला ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनके पिता योगेश मेहंदीरत्ता और माता ममता मेहंदीरत्ता भूरारानी क्षेत्र में एक छोटा सा बुटीक चलाते हैं और हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे। साधारण परिवार से होने के बावजूद सुशीला ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

सुशीला ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के तैयारी की और रोजाना करीब चार घंटे नियमित पढ़ाई की। मोबाइल फोन का उपयोग भी उन्होंने केवल पढ़ाई से जुड़ी सामग्री के लिए किया। उनका कहना है कि स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदार मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी! पिथौरागढ़ में 24 और बागेश्वर में 8 सड़कें बंद, 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

परिवार में भी जश्न का माहौल है। उनके छोटे भाई अरुण, जो 10वीं के छात्र हैं, ने भी 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जिससे घर में दोहरी खुशी है।

सुशीला की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास से बिना कोचिंग भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440