समाचार सच, चमोली डेस्क। उत्तराखण्ड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां शादी से महज दो दिन पहले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके शोक की लहर फैल गई और परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार यह मामला थराली विकासखंड के कुलसारी क्षेत्र का है। शनिवार 25 अपै्रल को कुलसारी निवासी 30 वर्षीय आदित्य जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी ने अपने घर में जीवन समाप्त कर लिया। वह मूल रूप से विजयपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में पीपलगैर (कुलसारी) में रहे थे।
परिजनों ने जब आदित्य को कमरे में अचेत अवस्था मे ंपाया तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



