इमली की गुठली बनी बच्ची के लिए जान की दुश्मन

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। इमली खाना 8 साल की बच्ची के जान की दुश्मन बन गयी। बच्ची के गले में इमली का गुठली फंस गयी जिससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी उपचार के लिए लाते वक्त उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। वही बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
दरकोट निवासी अंकिता ने विगत दिवस शाम को एक दुकान से इमली खरीद कर खा ली गलती से वह इमली की गुठली भी निगल गई, जो उसके गले की सांस नली में फंस गई। जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई आनन- फानन में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन मासूम को हल्द्वानी आ रहे थे लेकिन बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440