हल्द्वानी बवाल मामले में दस और उपद्रवी गिरफ्तार, पकड़े गए अरबाज ने बम बनाने के लिए दिया था पैट्रोल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने दस और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गए जिंदा कारतूस के अलावा पैट्रोल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार इन दस लोगों मैं से एक उपद्रवी अरबाज ने पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल भी दिया था।

बता दें कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ढ़हाने के दौरान दंगा भड़क उठा था। दंगाईयों ने पुलिस के साथ ही नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव किया और हमले बोले। इतना ही नहीं पुलिस थाने के साथ ही सरकारी और निजी वाहनों को आग के हवाले किया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। यह कर्फ्यू अभी भी बनभूलपुरा क्षेत्र में रात में प्रभावी है। इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दादी की मौत, पोता गंभीर घायल

साथ ही एसएसपी पीएन मीणा ने दंगाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से दंगाईयों को चिन्हित किया गया। जिसके आधार पर पुलिस 58 दंगाईयों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि इस हिंसक घटना में 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी की संख्या 68 पहुंच गई है।

पकड़े गए आरोपियों में से तस्लीम कुरेशी पुत्र साबिर कुरेशी निवासी मलिक का बगीचा और वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा पुत्र अनीश अहमद निवासी लाइन नंबर-18 नामजद अभियुक्त हैं। जबकि मौहम्मद शुऐब पुत्र सईद अहमदनिवासी लाइन नंबर-14 के कब्जे से पीएसी जवान से लूटे गये 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके अलावा आरोपियों में अनस पुत्र यासीन, अयान पुत्र अकील अहमद निवासी लाइन नंबर 16, आजाद नगर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

एसएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अरबाज पुत्र हसीन अहमद निवासी लाइन नंबर-17 ने पूर्व में पकड़े जा चुके शहजाद व फैजान को पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल उपलब्ध कराया था। उसके घर से 2 जरकीनों में लगभग 9 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों में शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन निवासी नई बस्ती, मौहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नई बस्ती, नाजिम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नई बस्ती और मोहम्मद उजैर पुत्र मोहम्मद तुफैल निवासी लाईन नंबर -11 आजादनगर शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440