गुलदार का आतंक: घास काटने गई महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। जिले के पौड़ी ब्लॉक के बमठी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव की 65 वर्षीय सीता देवी सुबह घर के पास जंगल किनारे घास काटने गई थीं, तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद गुलदार उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना का अंदाजा हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है, लोग घरों से बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर सरकार और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां जारी हैं और कई बार इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण एक निर्दाेष महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

वहीं, वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही उसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उसे काबू में किया जा सके।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन के सामने साफ मांग रखी है कि जब तक आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए जाते, तब तक वे महिला का शव नहीं उठाने देंगे। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है और लगातार हो रहे हमलों से उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440