हल्द्वानी में वाहन चोरों का आतंक, अब मुखानी के पास एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चुराई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में वाहन चोरों का आतंक बना है। इन दिनों वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर आए दिन किसी न किसी वाहन पर हाथ साफ कर रहे हैं। अब चोरों ने मुखानी चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

लालपुर नायक आरटीओ रोड निवासी देवेंद्र गुणवंत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बीती एक दिसम्बर को मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी पुत्री का इलाज कराने गया था। जहां उसने अपनी बाइक संख्या यूके04एन-3630 अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद अस्पताल से बाहर आया तो बाइक गायब देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440