थाना बनभूलपुरा पुलिस ने शराफत को 10.45 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड /मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने – अपने थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं। अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक स्मैक तस्कर को 10.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   16 मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार उ0नि0 मनोज यादव कानि0 मुन्ना सिंह, दिलशाद अहमद के साथ क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें रेलवे स्टेशन के पास पाखड़ के पेड़ के पास से शराफत हुसैन पुत्र रिफाकत हुसैन नि0 ढोलक बस्ती वार्ड नं0 15 को 10.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्त शराफत हुसैन पर पूर्व में भी मारपीट की घटनाओं व स्मैक तस्करी में के कई मामले दर्ज है तथा कई बार वह जेल भी जा चुका है। पुलिस के अनुसार शराफत पर पूर्व में ही 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440