118वें श्री मां नन्दादेवी महोत्सव का सादगी के साथ हुआ समापन, जानिए कोरोना काल में कैसे मनाया गया महोत्सव…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में चल रहे 6 दिवसीय 118वें श्री मॉ नन्दादेवी महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत् धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सादगी से समापन हुआ। कोविड-19 के चलते अबकी बार मॉ नन्दा-सुनन्दा के डोले को नगर भम्रण करने के बजाय मॉ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के भीतर ही परिक्रमा कराने के बाद मूर्तियों का नैनीझील में विधिवत् विर्सजन किया गया। इस मौके पर नैनीताल विधान सभा के विधायक श्री संजीव आर्य ने भी मॉ नन्दा-सुनन्दा के दर्शन कर आर्शिवाद लिया।
इससे पूर्व सुबह मॉ नन्दादेवी परिसर में में पूजा अर्चना हुई इस दौरान यजमान के रूप में मॉ नैनादेवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह सपत्नीक शमिल हुये। ठीक 12ः15 बजे मॉ नैनादेवी के दरबार से मॉ नन्दा व सुनन्दा के डोले का मन्दिर परिसर के भीतर भ्रमण कराया गया। इस दौरान मॉ के जय कारों से मन्दिर परिसर भक्तिमय हो गया। जिला प्रशासन की मौजूदगी में मॉ नन्दा व सुनन्दा की प्रतिमाओं का विधिवत् रूप से नैनीझील में विसर्जन कर किया।
मॉ नन्दा-सुनन्दा की प्रतिदिन आयोजित होने वाली पूजा, अर्चना एवं आरती का सजीव प्रसारण श्रद्धलुओं तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। महोत्सव एवं मॉ के डोले का सजीव प्रसारण स्थानीय ताल चौनल, यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे सजीव प्रसारण को जिला नैनीताल के अलावा देश दुनिया के लाखों श्रद्धालू मॉ नन्दा-सुनन्दा के लाइव दर्शन किये।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार सिंह, श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, डा0 मनोज सिंह बिष्ट, विमल चौधरी, देवेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बजेठा, भीम सिंह कार्की, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंढियाल, कुन्दन सिंह बिष्ट सहित श्री रामसेवक सभा के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440