नाबालिग को भगाकर हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसला कर युवक भगा ले गया। इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जिसे पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी अपनेश कुमार, निवासी डोला का नगरा, जिला बुलंदशहर उम्र 21 वर्ष उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में प्रवेश उत्सव पर बच्चों को मिलीं किताबें, मानव अधिकार फोर्स का सराहनीय प्रयास

तहरीर के आधार के पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 ए, 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम की गई।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस की मदद से आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक स्मृति रावत, उप निरीक्षक कुलदीप, कांस्टेबल श्रीकान्त ध्यानी, आशीष राठी, एसओजी हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440